फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक नागरिकों के ग्रुप वीजा पर भी लगी रोक

Thu, 14 Mar 2013 11:18 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने पाक नागरिकों के लिए प्रस्तावित ग्रुप वीजा योजना पर फिलहाल अमल नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के मकसद से वीजा नीति को उदार बनाने के लिए किए गए समझौते के तहत 15 मार्च से ग्रुप वीजा योजना पर अमल किया जाना था।

इस करार के तहत पाक के बुजुर्गों को सीमा पर ही वीजा देने संबंधी समझौते पर भी भारत ने रोक लगा रखा है।

पड़ोसी देश से रिश्तों को सामान्य बनाने के मकसद से दिसंबर में पाक गृहमंत्री रहमान मलिक के भारत दौरे पर नई वीजा नीति को हरी झंडी दी गई थी।

सीमा पर लगातार उकसाने वाली कार्रवाई तथा सैनिकों के सिर काटने की घटना के बाद बुजुर्गों के लिए नए वीजा नियमों पर लागू होने से पहले रोक लगाई दी गई थी।

माना जा रहा है कि कश्मीर में हुए आत्मघाती हमले में पाक के हाथ होने के संकेतों के बीच अब 15 मार्च से ग्रुप वीजा नीति के अमल पर रोक लगा दी गई है।

वीजा समझौते के तहत 10 से 50 के समूह में भारत घूमने आने वाले पाक नागरिकों को 30 दिन के लिए टूरिस्ट वीजा देने की योजना थी।

ऐसे कार्यक्रम टूर आपरेटर्स तथा ट्रवेल एजेंट के माध्यम से आयोजित होने पर उन्हें तत्काल वीजा दिए जाने की योजना थी।

यह सुविधा दोनों देशों की ओर से दी जानी थी, किंतु बिगड़ते रिश्तों के मद्देनजर भारत ने अपनी ओर से इस योजना पर अमल को टालने का फैसला लिया है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने संसद में साफ कर दिया था कि एलओसी पर जवानों की नृशंस हत्या का असर दोनों देशों के संबंध पर भी पड़ेगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि संबंधों को सामान्य बनाने के  लिए पाक को वहां सक्रिय आतंकी तंत्र को काबू में करना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें