फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सौ एकड़ में बनेगा ग्रेटर नोएडा का नाईट सफारी

Wed, 12 Dec 2012 01:03 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का पहला नाईट सफारी ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्घ यूनिवर्सिटी के नजदीक बनेगा। इसके लिए तीन सौ एकड़ जमीन चिन्हित कर ली गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है।
विज्ञापन


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने इस प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा है कि इसकी विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन सक्षम स्तर पर अवश्य प्राप्त कर लिया जाए। प्रोजेक्ट को अमल में लाने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता मे कमेटी बनेगी। इसमें आईडीसी, वित्त, न्याय, वन व पर्यटन विभागों के प्रमुख सचिव व ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सदस्य होंगे।

ग्रेटर नोएडा अथारिटी इस प्रोजेक्ट के लिए कार्यकारी संस्था के रूप में काम करेगी। ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रमा रमण ने बताया कि नाईट सफारी के लिए सेंट्रल जू अथॉरिटी की अनुमति प्राप्त कर ली गई है। प्रोजेक्ट के लिए जल्द तकनीकी व वित्तीय विशेषज्ञ नियुक्त होंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बैठक में बताया गया कि प्रोजेक्ट के लिए 300 एकड़ जमीन यमुना एक्सप्रेस-वे पर गौतम बुद्घ यूनिवर्सिटी के नजदीक चिन्हित की गई है, जबकि सिंगापुर में नाईट सफारी लगभग सौ एकड़ जमीन पर विकसित किया गया है।
विज्ञापन


नाईट सफारी की खास बातें
- 40 प्रतिशत भारतीय व 60 प्रतिशत बाहरी वन्य प्राणियों के लिए प्राकृतिक परिवेश विकसित होगा।
- परियोजना का मास्टर प्लान बारनार्ड हैरिसन एंड फ्रेन्ड्स द्वारा तैयार किया गया है।
- रोजाना रात में 7000 पर्यटक सफारी का आनंद लेंगे।
- 841 प्रजातियों के वन्य जीव रखे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें