फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के खिलाफ श्वेता भट्ट को केशुभाई का समर्थन

Mon, 03 Dec 2012 12:45 PM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में मणिनगर विधानसभा क्षेत्र से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस की उम्मीदवार श्वेता भट्ट को गुजरात परिवर्तन पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गुजरात परिवर्तन पार्टी ने श्वेता भट्ट के खिलाफ अपने उम्मीदवार को नाम वापस ले लिया है।

श्वेता ने कल एक प्रेस कांफ्रेस में अपील की थी कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ाई में उनका सहयोग करें।

बताया जा रहा है कि इस अपील के जवाब में ही केशुभाई पटेल की पार्टी ने अपने उम्मीदवार का नाम वापस लिया है।

गौरतलब है कि श्वेता भट्ट निलंबित आईपीएस आफिसर संजीव भट्ट की पत्नी है। कांग्रेस ने भी केशुभाई पटेल के खिलाफ उम्मीदवार नहीं खड़ा किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें