फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा को छूट पर केंद्र का बड़ा फैसला, सोनिया ने किया स्वागत

Mon, 24 Aug 2015 01:57 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा को देशभर के हवाई अड्डों पर तलाशी नहीं लिए जाने की सुविधा को खत्म करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


वहीं वाड्रा ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि वह इस कदम का इंतजार ही कर रहे थे क्योंकि वह कोई अति विशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) नहीं हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाड्रा को तलाशी से मिल रही छूट को खत्म करने संबंधी अधिसूचना जल्द ही ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) जारी करने जा रहा है और इसे सभी हवाई अड्डों को भेज दिया जाएगा।

मैं काफी खुश- वाड्रा

वाड्रा ने एक बयान में कहा कि अंतत: मैं काफी खुश हूं और हवाई अड्डों पर मिलने वाली इस तथाकथित छूट का खत्म होने का इंतजार कर रहा था, जिसका कभी इस्तेमाल ही नहीं किया।

साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इस वीवीआईपी लिस्ट से अपना नाम हटवाने के लिए अपनी लिखित सहमति देने के लिए हमेशा से तैयार रहा हूं। मैं कोई वीआईपी नहीं हूं और इस मुद्दे पर पहले भी कई बार अपनी राय जाहिर कर चुका हूं।

उन्होंने कहा कि हर कुछ दिन के बाद ऐसी खबरों को लेकर लोगों का वक्त बर्बाद करना बंद किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष के दामाद की यह प्रतिक्रिया उन खबरों के बाद आई है जिनमें कहा गया है कि सरकार उनका नाम तलाशी से छूट हासिल लोगों की लिस्ट से हटाने जा रही है।

SPG से विचार विमर्श की सलाह

मालूम हो कि गृह मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को अपनी उस योजना पर आगे बढ़ने को कहा था जिसमें दलाई लामा और राबर्ट वाड्रा समेत 33 श्रेणियों में शामिल लोगों को देशभर के हवाई अड्डों पर जांच से मिलने वाली छूट की समीक्षा की बात थी।

गृह मंत्रालय ने अपनी राय में कहा था कि उसे वाड्रा को जान को कोई गंभीर खतरा नहीं दिख रहा है और उनका नाम छूट हासिल लोगों से हटाया जा सकता है। हालांकि मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से कोई भी अंतिम निर्णय स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से विचार विमर्श के बाद ही लेने की सलाह दी थी।

वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी को एसपीजी सुरक्षा हासिल है। पत्नी के एसपीजी सुरक्षाधारी होने के चलते इसका लाभ वाड्रा को भी मिलता है।
विज्ञापन

प्रियंका और राहुल को है राहत

एक बार इस विशिष्ट लिस्ट से बाहर होने के बाद एसपीजी सुरक्षाधारी के साथ होने के बावजूद सभी हवाई अड्डों पर उनकी तलाशी ली जा सकेगी।

मौजूदा समय में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, विपक्ष के नेता, सुप्रीम कोर्ट के जज, हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों, मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों और राजदूतों को तलाशी से छूट हासिल है।

प्रियंका और राहुल गांधी समेत एसपीजी सुरक्षा हासिल लोगों को भी हवाई अड्डों पर जांच से राहत मिली हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें