फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FTII में गतिरोध खत्म करने की कवायद में केंद्र की टीम

Sat, 22 Aug 2015 07:58 AM IST
एजेंसी /पुणे/कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) में चल रहे गतिरोध को दूर करने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत शुरू कर दी है। टीम के सदस्य संस्थान के निदेशक, शिक्षकों और गजेंद्र चौहान की चेयरमैन पद पर नियुक्ति को लेकर हड़ताल कर रहे छात्रों से बात कर समस्या दूर करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन



टीम की अध्यक्षता कर रहे एसएम खान ने कहा कि हम यहां खुले दिमाग से आए हैं और सभी लोगों से बात करेंगे। उन्होंने मामले का जल्द हल निकलने की उम्मीद जताई।

टीम जब शुक्रवार को परिसर में पहुंची तो मीडिया के लोगों को बाहर ही रोक दिया गया। हालांकि विरोध के बाद सभी को अंदर जाने दिया गया। दूसरी ओर संस्थान में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

ममता ने किया छात्रों का समर्थन

एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने एफटीआईआई के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। वहीं संस्थान के निदेशक प्रशांत पाठराबे ने इस बात से इंकार किया है कि वह मंगलवार को छात्रों द्वारा किए गए घेराव की घटना के बाद छुट्टी पर चले गए थे

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एफटीआईआई के हड़ताली छात्रों का समर्थन करते हुए कहा है कि मामले का समाधान निकालने में राजनीतिक उद्देश्य सामने नहीं आने चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया कि सरकार को एफटीआईआई में अशांति फैलाने वाले मुद्दों को जरूर हल करना चाहिए। इसके लिए छात्रों और शिक्षकों को विश्वास में लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें