दाल की कीमतों पर नियंत्रण के लिए चलाए गए अभियान के तहत 13 राज्यों में हुई छापेमारी में करीब 75000 टन दाल जमाखोरों के पास से जब्त की गई।
दाल की कीमत कई जगहों पर 210 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं।
केंद्र सरकार ने राज्यों से दाल मिल मालिकों, थोक और फुटकर विक्रेताओं से उचित दर पर दाल की बिक्री के लिए चर्चा करने को कहा है। जमाखोरों के खिलाफ देशभर में कार्रवाई की जा रही है।