फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 स्मार्ट सिटी की घोषणा, यूपी से कोई नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्र सरकार की बहुप्रतिक्षित स्मार्ट सिटी योजना का शुभारंभ जल्द होता दिख रहा है, केन्द्रीय शहरी मंत्री वैंकया नायडू ने शुरूआती दौर में स्मार्ट सिटी बनने वाले 20 शहरों की घोषणा कर दी है। केन्द्र सरकार ने इन शहरों के लिए बजट का आवंटन और पूरी रूपरेखा की घोषणा भी की है।
विज्ञापन


खास बात ये रही कि इस लिस्ट में यूपी के एक भी शहर का नाम शामिल नहीं रहा। जबकि 97 शहरों की लिस्ट में सबसे ज्यादा शहर उत्तर प्रदेश के ही थे। ऐसे में टॉप 20 में एक भी शहर का चयन न होना कई सवाल खड़ा करता है।

प्रेस कान्फ्रेंस में इन शहरों की घोषणा करते हुए वैंकया नायडू ने कहा कि इन शहरों का चयन विभिन्न मापदंडों पर दिए गए अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार किया गया है। जल्द ही यहां काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


इन शहरों में पानी और बिजली आपूर्ति, सफाई और ठोस कचरा प्रबंधन के अलावा शहरी आवागमन की समुचित व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन, आईटी संपर्क, ई-गवर्नेंस के जरिए बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

विज्ञापन

इन शहरों का किया गया चयन

बता दें कि सरकार ने स्मार्ट सिटी के लिए देशभर से विभिन्न शहरों से आवेदन मांगे थे जिसके बाद उन्हें विभिन्न मापदंड पर अंक दिए गए और उनमें से शुरूआती दौर के लिए 97 शहरों का चयन किया गया।

स्मार्ट सिटी की दौड़ में सबसे आगे उड़ीसा का भुवनेश्वर रहा। इसके बाद महाराष्ट्र के पुणे और फिर राजस्‍थान की राजधानी जयपुर का नंबर रहा।

स्मार्ट सिटी बनने वाले अन्य शहरों में गुजरात का सूरत, केरल का कोच्चि, गुजरात का ही अहमदाबाद, मध्यप्रदेश का जबलपुर, केरल का विशाखापत्तनम, महाराष्ट्र का सोलापुर, दवांगरे, मध्यप्रदेश का इंदौर, तमिलनाड़ का कोयांबटूर, काकीनाड़ा, कर्नाटक का बैलगांव, राजस्‍थान का उदयपुर, असम का गुवाहाटी, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई, पंजाब का लुधियाना, दिल्‍ली का एनडीएमसी और अंतिम स्‍थान पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का चयन किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें