केंद्र सरकार डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के लेख और उनके भाषणों के संग्रह को पुन: प्रकाशित करना चाहती है। इसके लिए सरकार ने अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से अनुमति मांगी है।
केंद्र सरकार बाबासाहेब की 125वीं जयंती वर्ष मना रही है। इस अवसर पर केंद्र अंबेडकर के संपूर्ण लेखन को प्रकाशित करना चाहता है, ताकि उनके विचार और सिद्धांतों के बारे में लोगों को बताया जा सके।
2013 में बाबसाहेब के लेखन और भाषणों के संपूर्ण संग्रह को पुन: प्रकाशित करने को लेकर सवाल उठाए गए थे।