फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि बिल में आज हो सकते हैं बड़े बदलाव

Tue, 10 Mar 2015 08:43 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विपक्ष के जबरदस्त विरोध का सामना कर रही मोदी सरकार मंगलवार को लोकसभा में भूमि अधिग्रहण बिल में कम से कम 6 संशोधन प्रस्ताव ला सकती है। इसमें एक संशोधन औद्योगिक कॉरिडोर के लिए भूमि सीमित करने और शिकायतों के जल्द समाधान के लिए एक परेशानी मुक्त तंत्र की स्थापना से संबंधित है।
विज्ञापन


लोकसभा में भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल पर शुरू  हुई चर्चा में दखल देते हुए संसदीय मामलों के मंत्री एम वेंकैया नायडू ने कहा कि सरकार देश और समाज की भलाई के लिए बिल में संशोधन के लिए तैयार है। नायडू ने कहा कि सरकार सांसदों द्वारा लाए गए 52 संशोधन पर विचार के लिए तैयार है।

सरकार में मौजूद सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को कम से कम 6 अधिकारिक संशोधन प्रस्ताव लाए जा सकते हैं, इसके लिए लोकसभा सचिवालय से पहले ही संपर्क किया जा चुका है। इसमें एक संशोधन रेलवे ट्रैक और हाईवे के दोनों ओर एक किमी के अंदर भूमि अधिग्रहण पर रोक से संबंधित है।
विज्ञापन


अन्य संशोधन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हाईकोर्ट जाने से दूर रखने संबंधी है। अब लोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पहले जिले में ही प्राधिकरण से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें