फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट की घड़ी में सरकार शिक्षामित्रों के साथ: राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार शिक्षामित्रों के साथ है। इस बारे में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच भी वार्ता हुई है।
विज्ञापन


सरकार के पास हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का रास्ता है जल्द ही सरकार अपील करेगी।

राज्यपाल ने कहा कि लखनऊ में सोमवार को मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच शिक्षा मित्रों को न्याय दिलाने के बारे में मंत्रणा हुई है।

कोशिश है कि उन्हें न्याय मिले, जिससे कि वे शिक्षा का ठीक से प्रसार करें और अपने परिवार भी संभालें। हाईकोर्ट के आदेश के कारण उनके और परिवार के सामने संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल से न्याय की गुहार

आईवीआरआई में सुशासन पर संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह के बाद बरेली के शिक्षा मित्रों का प्रतिनिधिमंडल केपी सिंह गंगवार के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला था।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से हस्तक्षेप करके न्याय दिलाने का अनुरोध किया था। राज्यपाल ने शिक्षा मित्रों को दम खम के साथ पैरवी करने तथा न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें