फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में अम्बेडकर का स्मारक बनाने के लिए सरकार तैयार

Wed, 05 Dec 2012 12:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने मुंबई में इंदु मिल की जमीन पर डॉ भीमराव अम्बेडकर का स्मारक बनाने की घोषणा की है। लोकसभा में आनंद शर्मा ने यह ऐलान किया। इंदु मिल की खाली पड़ी 12.5 एकड़ जमीन सरकार ने अधिग्रहित कर रखी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि आज राज्यसभा में बहुजन समाज पार्टी ने मुंबई में विश्वस्तरीय अंबेडकj स्मारक बनाने की घोषणा की मांग को लेकर हंगामा किया कि जिससे सदन में प्रश्नकाल नहीं हो सका।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरु होते ही बसपा प्रमुख मायावती सेंट्रल मुंबई में दादर स्थित इंदु मिल में अंतरराष्ट्रीय स्तर का अंबेडकर स्मारक बनाने की मांग करने लगी। तब सभापति डा. हामिद अंसारी ने कहा कि सरकार इस संस्थान को बनाने पर राजी हो गई है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें