देश के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही देश भर में गैस की कीमतें कम हो सकती हैं। केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मंगलवार को प्राकृतिक गैस के दाम कम कर दिए हैं।
सरकार के इस फैसले से सीएनजी और पीएनजी के दाम कम होने की उम्मीद है। सरकार ने प्राकृतिक गैस के दाम घटाकर 4.66 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू कर दिए हैं। पहले इसकी कीमत 5.05 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू थी। यह कीमत अप्रैल से सितंबर 2015 तक के लिए तय की गई है।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत कम होने से भविष्य में पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें भी कम हो सकती हैं।