फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जश्न मनाएगी, कांग्रेस विरोध करेगी

Thu, 11 Dec 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा की वसुंधरा राजे सरकार को एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार को मनाए जाने वाले जश्न के दौरान कांग्रेस और गुर्जरों का विरोध भी सहना पड़ेगा। राज्य सरकार जनपथ पर सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है और कांग्रेस व गुर्जर विरोध की रणनीति तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस भाजपा पर एक वर्ष में शासन  देने के बजाय कुशासन देने के आरोप लगाती रही है। पायलट ने भाजपा सरकार के एक वर्ष को निराशाजनक बताया है। कांग्रेस के अनुसार एस वर्ष में अपराध एवं अराजकता के कारण प्रदेश के लोगों में असंतोष एवं हताशा है।

कांग्रेस का आरोप है कि सरकार के पास ऐसे काम गिनाने के लिए हैं ही नहीं, जो पहले वर्ष में किए हों। कांग्रेस के अनुसार वर्तमान सरकार पिछली कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी सही तरीके से संचालित नहीं कर पा रही।
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस ने राज्य सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर शनिवार दोपहर में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया हैं। इसके तहत सभी कांग्रेस कमेटियां जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इधर, गुर्जर पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। गुर्जर समाज ने भी राज्य सरकार के एक साल पर आयोजित इस कार्यक्रम का विरोध करने का निर्णय लिया हैं। समाज के नेता कर्नल किरोडी सिंह बैसला के अनुसार वे शनिवार को शोक दिवस मनाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें