फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गूगल ने पकड़ी 'सड़कों पर नग्नता'

Sat, 13 Apr 2013 04:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गूगल ने अब खुले में 'अश्लीलता' करने वालों पर नजर रखनी शुरू कर दी है। हाल ही में गूगल स्ट्रीट व्यू की नजरों में ऑस्ट्रेलिया का एक जोड़ा खुले में सेक्स करता हुआ कैद हो गया।
विज्ञापन


ऐसा पहली बार नहीं है जब गूगल स्ट्रीट व्यू ने इस तरह की हरकत को अपने कैमरे में कैद किया है। इससे पहले भी कई बार गूगल स्ट्रीट व्यू लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़कर दुनिया के सामने ला चुका है।

कार की डिग्गी में नग्न व्यक्ति
जर्मनी में गूगल स्ट्रीट व्यू के कैमरे ने एक व्यक्ति को अपनी मर्सिडीज कार की डिग्गी में नग्न हालत में कैद कर लिया। फिर क्या था, इंटरनेट पर उसकी तस्वीरें जारी होते ही यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए, कि वह व्यक्ति कार की डिग्गी में इस हालत में क्या कर रहा था।
विज्ञापन

















हालांकि यह व्यक्ति पूरी तरह नग्न नहीं था। उसने अंडरवियर पहना हुआ था, लेकिन उसकी तस्वीर कैमरे में कुछ इस तरह कैद हुई थी कि वह पूरी तरह नग्न दिख रहा था। बाद में पता चला कि वह अपनी कार की एक ब्रेक लाइट को ठीक कर रहा था।

उस व्यक्ति की हकीकत जो भी हो, गूगल ने फिलहाल उस तस्वीर को वेबसाइट से हटा लिया है और उसकी जगह एक नोटिस लगा दिया है, जिसपर लिखा है- under review (समीक्षाधीन)।

बरामदे में बैठकर पढ़ता नग्न व्यक्ति
जर्मनी की घटना के बाद गूगल की 360 डिग्री मैपिंग सर्विस ने कनाडा के क्यूबेक में एक व्यक्ति को अर्धनग्न हालत में अपने घर के बरामदे में पढ़ते हुए कैप्चर कर लिया।
















हालांकि उस व्यक्ति ने अंडरवियर पहना हुआ था, लेकिन उसकी भी तस्वीर कुछ इस तरह से कैमरे में कैद हुई कि वह नग्न हालत में अश्लील हरकत करता हुआ दिख रहा था।

सड़क पर अश्लील हरकतें करता जोड़ा
गूगल स्ट्रीट व्यू के कैमरे ने मेनचेस्टर में एक सड़क पर खुले में सेक्स क्रिया करते हुए एक जोड़े को पकड़ लिया। इंटरनेट पर जारी तस्वीरों में दिख रहा था कि एक महिला सड़क पर सेक्स क्रिया कर रही थी, जबकि पुरुष की पेंट नीचे उतरी हुई थी।

















गूगल ने पहले इस जोड़े के चेहरे धूमिल कर इनकी तस्वीरें जारी की। लेकिन बाद में वेबसाइट से इन तस्वीरों को हटा लिया गया। इन तस्वीरों के जारी होने के बाद इंटरनेट यूजर्स के बीच सड़कों पर अश्लीलता को लेकर एक बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें