फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थार एक्सप्रेस से 80 लाख का सोना जब्त

Sun, 26 Oct 2014 08:35 PM IST
एजेंसी/बाड़मेर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली थार एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों से कस्टम अधिकारियों ने पिछले सप्ताह 80 लाख रुपये की कीमत के 18 सोने के बिस्कुट और गहने जब्त किए।
विज्ञापन


कस्टम विभाग के सहायक  आयुक्त बसंत गढ़वाल ने बताया कि इस मामले में 12 यात्रियों को हिरासत में लिया गया था, लेकिन पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इन 12 लोगों में सात भारतीय और पांच पाकिस्तानी थे।

इन लोगों ने अपने अंदरूनी कपड़ों में यह सोना छिपा रखा था। गढ़वाल ने बताया कि पाकिस्तान से आने के बाद बाड़मेर के मुनाबाओ रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान यह बरामदगी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले एक माह के दौरान थार एक्सप्रेस में यात्रियों द्वारा सोने की तस्करी का यह चौथा मामला सामने आया है।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें