फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकल करता पकड़ा गया गोल्ड मेडलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित और 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहलवान नरसिंह यादव का पुलिस अधिकारी बनने का सपना अधूरा होता दिख रहा है।
विज्ञापन


गत 17 जून को नासिक की महाराष्ट्र पुलिस ट्रेनिंग अकादमी द्वारा कराई गई लोकल व स्पेशल लॉ परीक्षा में वह नकल करते पकड़े गया।

पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के उप निदेशक निरंजन व्यंगनकर ने कहा कि पकड़े जाने के बाद उन्हें परीक्षा भवन से बाहर कर दिया गया। अगर 24 वर्षीय ओलंपियन यह परीक्षा पास कर लेते, तो उन्हें ठाणे के ग्रामीण क्षेत्र में उप अधीक्षक नियुक्त किया जाता।
विज्ञापन

चौथे पेपर में नकल करते पकड़े गया

अकादमी के निदेशक नवल बजाज ने बताया कि यादव को कुल 13 पेपर देने थे, लेकिन चौथे पेपर में वह नकल करते पकड़े गए, इसलिए अब उन्हें बाकी की परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यादव को डीएसपी नियुक्त किया गया था। कुछ जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद यादव ने नासिक में पिछले साल दो साल की कड़ी ट्रेनिंग के लिए पुलिस ट्रेनिंग अकादमी ज्वाइन कर ली थी।

वर्ष 2012 में उन्हें अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया था। नरसिंह यादव के भविष्य के बारे में बजाज ने कुछ भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस विभाग का आंतरिक मामला है। यादव को जांच का सामना करना पड़ेगा, इसके बाद ही उनके भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। इस बीच यादव ने भी इस संबंध में कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें