फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस बैंकों से भारत आ रहा सोना-चांदी!

Mon, 04 Aug 2014 11:08 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन पर तेज होती बहस के बीच वहां से भारत को किए जाने वाले सोने के निर्यात में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। स्विट्जरलैंड की ओर से भारत को होने वाले सोने और चांदी के निर्यात में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


किसी एक देश को किया जाना वाला सोने-चांदी का यह सबसे बड़ा निर्यात है।

स्विट्जरलैंड सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जून 2014 में  सोने, चांदी और इसके सिक्कों का निर्यात 3.9 अरब स्विस फ्रांक तक पहुंच गया। इनमें से लगभग 1.63 अरब स्विस फ्रांक यानी 1000 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और सिक्कों का निर्यात अकेले भारत को किया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

काले धन से खरीदा जा रहा सोना-चांदी

अब तक भारत को 50000 करोड़ रुपये यानी 7.3 अरब स्विस फ्रांक के सोने, चांदी और सिक्कों का निर्यात किया जा चुका है।

ये आंकड़े ऐसे वक्त में सामने आए हैं, जब स्विट्जरलैंड पर भारतीयों के काले धन से जुड़ी जानकारियां साझा करने का दबाव बन रहा है। कहा जा रहा है कि स्विट्जरलैंड के बैंकों में बड़ी मात्रा में भारतीयों का काला धन जमा है। स्विट्जरलैंड ने वित्तीय सूचनाओं की जानकारी साझा करने के मामले में भारत से सहयोग का वादा किया है।

गौरतलब है कि काले धन से जुड़ी जानकारी साझा करने और इससे वापस लाने की खबरों के बीच स्विट्जरलैंड से सोने और चांदी के निर्यात में इजाफा शुरू हो गया है। कहा जा रहा है यह काला धन ही सोने-चांदी के तौर पर भारत वापस लाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें