स्विट्जरलैंड के बैंकों में जमा भारतीयों के काले धन पर तेज होती बहस के बीच वहां से भारत को किए जाने वाले सोने के निर्यात में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। स्विट्जरलैंड की ओर से भारत को होने वाले सोने और चांदी के निर्यात में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
किसी एक देश को किया जाना वाला सोने-चांदी का यह सबसे बड़ा निर्यात है।
स्विट्जरलैंड सरकार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक जून 2014 में सोने, चांदी और इसके सिक्कों का निर्यात 3.9 अरब स्विस फ्रांक तक पहुंच गया। इनमें से लगभग 1.63 अरब स्विस फ्रांक यानी 1000 करोड़ रुपये के सोने, चांदी और सिक्कों का निर्यात अकेले भारत को किया गया।