फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधरा कांड का आरोपी 13 साल बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने 2002 के साबरमती एक्सप्रेस आगजनी मामले के आरोपी को 13 साल बाद मध्य प्रदेश के झाबुआ से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
विज्ञापन


पुलिस इंस्पेक्टर डीजे छावड़ा ने बताया कि आरोपी हुसैन सुलेमान मोहन (35) गोधरा कांड के बाद से ही फरार था। इस बीच सूचना मिली कि वह झाबुआ में छुपा है और एक ऑटो चालक बनकर रह रहा है। इस पर उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

क्राइम ब्रांच ने सुलेमान को गुरुवार को विशेष जांच टीम को सौंप दिया। पिछले एक हफ्ते के भीतर गोधरा कांड के दूसरे आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है। इससे पहले 16 जुलाई को कादिर अब्दुल गनी को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

गोधरा मामले में हो चुकी है 118 गिरफ्तारी

गोधरा में 27 फरवरी, 2002 को साबरमती एक्सप्रेस में हुई आगजनी में 59 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में अधिकांश योध्या से लौट रहे कारसेवक थे। वारदात के बाद गुजरात में सांप्रद‌ाय‌िक दंगे फैल गए।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, दंगों में 790 मुस्लिमों और 254 हिंदुओं की मौत हुई, जबकि 2500 से अधिक लोग घायल हो गए थे। हालांकि गैर सरकारी आंकड़े के मुताबिक, दंगों में लगभग 2000 मु‌स्लिम मारे गए थे।

गोधरा मामले में अब तक 118 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें