फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश में गोदावरी और कृष्णा नदियों का संगम

विज्ञापन
विज्ञापन
देश की महत्वपूर्ण नदी जोड़ो योजना के मिशन की ऐतिहासिक शुरुआत आंध्र प्रदेश के इब्राहिमपटनम शहर से की गई है। यहां बुधवार को गोदावरी नदी को कृष्णा नदी से आधिकारिक तौर पर जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस मौके पर पूजा की और एक स्तंभ का उद्घाटन कर दोनों नदियों को जोड़ दिया।

इस मौके को ऐतिहासिक करार देते हुए नायडू ने कहा, ‘नदियों को जोड़ने की  योजना कई सालों पहले प्रतिष्ठित इंजीनियर और पूर्व केंद्रीय मंत्री केएल राव द्वारा बनाई गई थी।’
विज्ञापन

किसानों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

गोदावरी और कृष्णा नदी के आधिकारिक संगम का सबसे ज्यादा लाभ यहां के किसानों को मिलेगा। यहां के किसानों को आए दिन पानी की कमी से जूझना पड़ता है।

अब इससे उन्हें कुछ राहत मिलेगी। इस मौके पर नायडू ने जहां पूूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नदी जोड़ो योजना की शुरुआत करने का श्रेय दिया। वहीं, उन्होंने पूर्व की यूपीए सरकार पर इसकी अनदेखी करने का आरोप भी लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें