गोवा के एक मंत्री ने सड़कों पर नंग-धड़ंग घूमने वाले साधुओं पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सड़क पर नग्न अवस्था में आम तौर पर नागा या जैन संत ही घूमते है। हालांकि नागा साधू कुम्भ के दिनों में ही दिखाई देते हैं।
गोवा के लोक निर्माण मंत्री सुदीन धवलिकर ने कहा कि साधू का नंगा घूमना बहुत ही खराब है। उनकी परंपरा आधुनिक समय के अनुकूल भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि सुदीन धवलिकर गोवा में सार्वजनिक रूप से बिकनी पहनने पर भी रोक लगाने की मांग कर चुके हैं।
पिछले दिनों गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत की एक जैन साधू के साथ ली गई तस्वीर, फेसबुक पर वायरल हुई थी। धवलिकर के बयान का उस तस्वीर के परिप्रेक्ष्य में भी देखा जा रहा है।