फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्निवल में अब ब्राजील से मुकाबला करेगा गोवा

Fri, 25 Jan 2013 08:23 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुर्तगाली सांस्कृतिक विरासत का केंद्र गोवा अब कार्निवल के जरिए दुनिया भर में धूम मचाने की तैयारी कर रहा है। अगले महीने होने वाले गोवा कार्निवल का सीधा मुकाबला यूरोपियन कार्निवल के साथ ब्राजील के रियो डि जेनेरियो कार्निवल से भी होगा।
विज्ञापन


आठ फरवरी से शुरू हो रहे इस कार्निवल का आगाज तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार और केंद्रीय पर्यटन मंत्री चिरंजीवी करेंगे। पांच दिवसीय गोवा कार्निवल में संगीत, नृत्य के अलावा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ फूड कार्निवल मुख्य आकर्षण होगा।

गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने बताया कि गोवा कार्निवल राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत का भव्य समारोह है। इसमें दुनिया भर के सात लाख से ज्यादा लोग शिरकत करेंगे। सरकार ने विदेशी आगंतुकों को गोवा लाने के लिए इजराइल, आस्ट्रेलिया और सिंगापुर सहित कई अन्य देशों से सीधी उड़ानों की व्यवस्था की है। पहले की तरह ही इस समारोह में पणजी, मडगांव, वास्को और मापुसा सहित पांच शहरों में अलग-अलग दिन फ्लोट परेड्स आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


पारुलेकर के मुताबिक नौ फरवरी को पणजी में चिरंजीवी कार्निवल परेड का शुभारंभ करेंगे। आठ फरवरी को ही पणजी के बाहरी इलाके में समुद्र खाद्य महोत्सव शुरू होगा। मेजबान राज्य के साथ इस समारोह में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और गुजरात सहित कई अन्य राज्यों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें