फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री का साला एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोव के मुख्यमंत्री के साले को एक लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। गोवा पुलिस ने बुधवार को बताया कि गोवा सरकार के एक अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कथित तौर पर एक लाख रुपये की घूस लेते गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह अधिकारी राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर का करीबी रिश्तेदार है।

पुलिस प्रवक्ता जॉन अगायर ने बताया कि दिलीप मालवंकर नाम का यह शख्स गोवा राज्य औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) से जुड़ा क्षेत्र अधिकारी है। वह गोवा के सीएम पार्सेकर का साला है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने साले की गिरफ्तारी से पल्ला झाड़ा

उन्होंने बताया कि उसे एसीबी ने मंगलवार शाम घूस लेते समय गिरफ्तार किया। उसने घूस के बदले टुएम इंडस्ट्रियल एस्टेट में एक प्लॉट का आवंटन कराने की बात कही थी।

मालवंकर के साथ जीआईडीसी के एक और अधिकारी अजीत गांवकर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले  पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम पार्सेकर ने कहा, ‘वह मेरा रिश्तेदार है। लेकिन मैं जांच में हस्तक्षेप नहीं करूंगा। मेरे बहुत सारे रिश्तेदार हैं। वो क्या करते हैं, मैं सब पर नजर नहीं रख सकता।’

उल्लेखनीय  है कि पार्सेकर को पिछले साल ही गोवा का सीएम बनाया गया था। उनसे पहले मनोहर परीकर गोवा के सीएम थे, वे फिलहाल केंद्र में रक्षा मंत्री हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें