फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर आ सकती है वैश्विक मंदी, RBI गवर्नर की बड़ी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि पूरी दुनिया के बैंकों के गवर्नरों को बेहतर समाधान ढूंढने के लिए नए नियम खोजने की जरूरत है। उन्होंने चेताया कि केंद्रीय बैंक की पहल के लिहाज से क्या सही है और क्या नहीं, इस संबंध में वैश्विक नियमों पर बहस शुरू करने का समय आ गया है।
विज्ञापन


राजन ने दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों को साफ चेतावनी दी कि जल्द ही नए नियमों को परिभाषित करें। वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

बृहस्पतिवार को लंदन बिजनेस स्कूल में कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राजन ने आगाह किया कि मौद्रिक नीतियों को अगर और उदार बनाया गया तो पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था खतरे में पड़ सकती है।

आने वाले समय में इस पर अंतरराष्ट्रीय सहमति बनाने की जरूरत होगी, पर अगर ऐसे ही चलता रहा तो पूरी दुनिया 1929-30 के ग्रेट डिप्रेशन जैसी भीषण मंदी को दोबारा झेलने को तैयार रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन

भारत में अलग हैं हालात, अपने विकास के पहले दौर में है भारत

राजन ने कहा कि भारत में हालात अलग हैं। भारत अभी अपने विकास के पहले दौर में है। अभी वहां आरबीआई को निवेश प्रोत्साहित करने के लिए नीतिगत दरों में कटौती करनी है।

इससे पहले 2008-09 में जिस वैश्विक मंदी से दुनिया को दो चार होना पड़ा  था, उसको लेकर राजन ने सालों पहले ही घोषणा कर दी थी। तब राजन को चौतरफा आलोचना का सामना करना पड़ा था।

अमेरिका के फेडरेल बैंक के चीफ  ने राजन को पिछड़ी सोच का आदमी बताया था और कहा था कि दुनिया ऐतिहासिक दौर से गुजर रही है। पर उसके बाद में राजन की भविष्यवाणी सही साबित हुई। ऐसे में राजन की इस चिंता को हल्के में लेना नादानी ही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें