यूपी के एक दूल्हे को मंडप में शराब पीकर पहुंचना भारी पड़ गया। महोबा जिले के एक गांव में शादी के लिए शराब पीकर आए दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया है। लड़की के इस कदम ने उसके परिवार वाले और बाराती काफी हैरानी में हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, महोबा जिले के अजनार गांव में श्रीपत अहिरवार के घर मंगलवार की शाम को बारात आई लेकिन इस बारात में दूल्हा शराब पीकर पहुंचा। श्रीपत की बेटी को जब दूल्हे के शराब पीए होने की खबर पता चली तो उसने उससे शादी से मना कर दिया।
लड़की के इस निर्णय से दूल्हे की काफी बेइज्जती हुई और बिना शादी के ही उसे घर वापस होना पड़ा। श्रीपत अपनी बेटी की शादी पास के ही गांव रगौली में अरविंद नामक लड़के के साथ तय की थी। लेकिन लड़की के साहसी फैसले से अरविंद को बिन शाद के ही मंडप से लौटना पड़ा।