फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कहीं और होते तो कानून की गिरफ्त में होते शाहरुख'

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान की तरफ से असहिष्णुता के खिलाफ आवाज बुलंद करने के बयान को पर आए दिन सियासी गलियारे से हमले हो रहे हैं। इस बार बीजेपी के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उन पर हमला बोला है।
विज्ञापन


गिरिराज सिंह ने कहा है कि शाहरुख खान ने जो बात कही है उसके बाद भला है कि वो भारत में हैं, अगर किसी और देश में होते तो कानून की गिरफ्त में होते। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि शाहरुख खाते हैं यहां का, गाते हैं पाकिस्तान का।

आपको बता दें कि इससे पहले गिरिराज ने शाहरुख के खिलाफ कहा था कि उनका शरीर तो यहां है लेकिन मन कहीं और रहता है किसी और देश में। गिरिराज ने कहा कि उनका मन जहां रहे शरीर को वहीं रहना चाहिए और जहां शरीर रहे उसी की बात करनी चाहिए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये लोग भी कर चुके हैं शाहरुख खान का विरोध

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शाहरुख के इस बयान पर ट्वीट किया, "शाहरुख खान रहते हिंदुस्तान में हैं, लेकिन उनका दिल पाकिस्तान में रहता है। उनकी फिल्में यहां करोड़ों कमाती हैं पर उन्हें भारत असहिष्णु नजर आता है। यह देशद्रोह नहीं तो क्या है?"

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ ने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा, ''अगर हिंदू शाहरुख खान की फिल्में देखना बंद कर दें तो वह एक आम मुसलमान की तरह सड़क पर घूमेंगे। मुझे लगता है कि शाहरुख और हाफिज सईद की भाषा एक ही है।''

विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने शाहरुख खान को 'पाकिस्तानी एजेंट' करार देते हुए कहा, "शाहरुख पाक एजेंट हैं, वह उनकी विचारधारा दर्शाते हैं। उन्हें पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए।"

योग गुरू रामदेव ने कहा, ''अगर शाहरुख ख़ान को लगता है कि देश में असहिष्णुता बढ़ गई है तो उन्हें पद्मश्री सम्मान के बाद कमाई सारी रकम की एक लिस्ट बनानी चाहिए। इसके बाद प्रधानमंत्री राहत कोष में दान दे देना चाहिए।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें