फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरिराज बोले, बनानी होगी समान जनसंख्या नीति

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि सामाजिक संतुलन बनाए रखना है तो देश में समान जनसंख्या नीति बनानी होगी। जो भी इस पर राजी न हो उसका मतदान करने का अधिकार समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई भी होनी चाहिए। ये फैसला सरकार नहीं बल्कि देशवासियों को करना है। जनसंख्या नियंत्रण किए बिना विकास नहीं होगा।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में रविवार को आयोजित सनातन धर्म बचाओ सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि ये बातें कहीं।
विज्ञापन

'भारतवासियों की रग-रग में है सहिष्णुता'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर भारत सहिष्णु देश न होता तो आतंकी याकूब मेमन के लिए आधी रात को सुप्रीम कोर्ट न खुलता। भारत के रग-रग में सहिष्णुता है। इस पर सवाल खड़े करने वालों को करारा जवाब देना होगा।

स्वामी करपात्री महाराज की स्मृति में आयोजित सम्मेलन में सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने संतों और युवाओं से आगे आने की अपील करते हुए कहा कि सनातन धर्म के रक्षक हैं संत। सनातन आदि है, अनादि और सनातन कभी खत्म नहीं होगा।

सहिष्णुता पर बोलते हुए कहा कि भारत के रग-रग में सहिष्णुता है। हमारे धर्माचार्यों-पूर्वजों ने वसुधैव कुटुम्बकम और सर्वे भवन्तु सुखिन: के माध्यम से इंसान तो इंसान छोटे-बड़े जीव-जंतुओं के प्रति स्नेह और आदर भाव रखने की शिक्षा दी है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मेमन की शवयात्रा के साथ मुंबई में 50 हजार लोग थे। सोचना होगा कि वो भारत मां के किसी वीर सपूत की शवयात्रा थी या एक आतंकवादी की। पूरी दुनिया आज भारत की सहिष्णुता को स्वीकारती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें