फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से महंगे रेल सफर के लिए हो जाइए तैयार

Mon, 21 Jan 2013 10:01 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल, पेट्रोल, अनाज और सब्जियों की महंगाई से त्रस्त जनता आज से रेल के महंगे सफर के लिए भी तैयार हो जाए। सोमवार आधी रात से बढ़े हुए रेल किराए लागू हो गए। रेल मंत्री पवन कुमार बंसल ने रेल यात्री किराए में वृद्धि की घोषणा 9 जनवरी को की थी। रेलमंत्री ने सभी यात्री श्रेणियों का किराया बढ़ाते हुए रेलवे की खराब आर्थिक स्थिति की दुहाई दी थी।
विज्ञापन


नए किराए में सेकेंड क्लास में दो पैसे प्रति किमी. की वृद्धि की गई है। स्लीपर क्लास का किराया 6 पैसे प्रति किमी. की दर से बढ़ाया गया है, जबकि एसी प्रथम श्रेणी में 30 पैसे प्रति किमी. की वृद्धि की गई है। इसी तरह एसी चेयर कार और एसी थ्री टियर में 10 पैसे प्रति किमी. और एसी टू टियर में 15 पैसे प्रति किमी. की बढ़ोतरी की गई है।

रेलवे को मिलेंगे 1200 करोड़
रेलवे को विभिन्न यात्री श्रेणियों में की गई मूल्य बढ़ोतरी से इस वित्त वर्ष के अंत तक लगभग 1200 करोड़ रुपए की प्राप्ति होगी। जबकि इस वृद्धि से रेलवे को हर साल अतिरिक्त 6600 करोड़ रुपए हासिल होंगे। इसमें प्रथम श्रेणी के किराए से लगभग 900 से 1000 करोड़ रुपए तक मिलने का अनुमान है।
विज्ञापन


यों महंगा होगा सफर
बढ़ा हुआ किराया लागू होने के बाद अब दिल्ली से मुंबई तक के सफर के लिए स्लीपर क्लास में 501 रुपए देने होंगे, जबकि पहले 418 रुपए देने पड़ते थे। वहीं एसी-3 में 1162 रुपए की जगह अब 1300 रुपए लगेंगे। एसी-2 में पहले 1810 रुपए देने पड़ते थे लेकिन अब 1983 रुपए देले होंगे। एसी-1 में पहले 3120 रुपए लगते थे, अब 3258 रुपए लगेंगे।

दिल्ली से कोलकाता जाने में पहले स्लीपर क्लास में 438 रुपए लगते थे, लेकिन अब 529 रुपए देने होंगे, जबकि एसी-3 में 1219 रुपए लगता था, लेकिन अब 1371 रुपए देने पड़ेंगे। वहीं, एसी-2 में पहले 1905 रुपए लगते थे और अब 1996 रुपए लगेंगे। एसी-1 में 3295 रुपए लगते थे और आज से 3447 रुपए लगेंगे।

दिल्ली से भोपाल जाने में अब तक स्लीपर क्लास से 272 रुपए देने पड़ते थे लेकिन आज से 314 रुपए देने होंगे। एसी-3 में 762 रुपए लगते थे और अब 831 रुपए लगेगें। एसी-2 में पहले 1155 रुपए लगते थे, अब 1197 रुपए लगेगें। एसी-1 में अभी तक 1970 रुपए लगता था लेकिन अब 2039 रुपए लगेंगे।  

दिल्ली से लखनऊ का सफर करने में अब तक स्लीपर क्लास से 232 लगते थे लेकिन आज से 262 रुपए देने पड़ेंगे। एसी-3 का किराया 612 से बढ़कर 661 रुपए हो गया है। एसी-2 का किराया 910 से बढ़कर 940 रुपए हो गया और एसी-1 का किराया 1560 से बढ़कर 1609 रुपए हो गया।

स्लीपर क्लास में दिल्ली से पटना जाने में अब तक 355 रुपए लगते थे लेकिन अब 415 रुपए लगेंगे। एसी-3 का किराया 999 से बढ़कर 1099 हो गया। एसी-2 का किराया 1490 से बढ़कर 1550 रुपए हो गया। इसी तरह अब एसी वन का किराया 2555 से बढकर 2655 हो गया।

स्लीपर क्लास में दिल्ली से बैंगलोर जाने पर 546 रुपए लगते थे और आज से 690 रुपए लगेंगे। एसी-3 का किराया 1534 से बढ़कर 1775 हो गया। एसी-2 का किराया 2485 से बढ़कर 2629 रुपए हो गया। एसी-1 का किराया 4325 से बढ़कर 4566 रुपए हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें