फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी बनी मैरिज होम, शादी करो या सगाई

Thu, 20 Jun 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने घर, मैरिज होम, मंदिर और कोर्ट में तो शादी होती जरूर देखी होगी लेकिन रेल में शादी के बारे में शायद ही सुना हो।
विज्ञापन


जापान की रेल कंपनी ने रेल में शादी करने की पेशकश की है, जिस समय वह ट्रेन राजधानी टोक्यो के चक्कर लगा रही होगी।

ईस्ट जापान रेलवे ने यामानोटे लाइन की गाड़ियों को पीले-हरे रंगने की 50वीं वर्षगाठ पर यह ऑफर दिया है। यह शादी 14 अक्टूबर को होगी।

शादी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 9 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता हैं। विजेता कपल को कंपनी के होटल में मनाए जाने वाले रिसेप्शन का खर्चा खुद उठाना होगा।
विज्ञापन


कंपनी के प्रवक्ता योइची सूजूकी का कहना है कि वे एक ऐसा जोड़ा तलाश रहे हैं जो यामानोटे लाइन की ट्रेन पर 120 दोस्त और रिश्तेदारों के साथ शादी की रस्म पूरी करे।
विज्ञापन


कंपनी ने एक शर्त भी रखी है कि शादी करने वाला जोड़ा यामानोटे लाइन के साथ किसी न किसी रूप में जुड़ा हो या करीब में रहते हों।

11 डिब्बे वाली यह रेल आमतौर पर 1000 सवारियों से भरी होती है। ट्रेन को 35 किलोमीटर लंबे सफर को पूरा करने में एक घंटे का वक्त लगेगा।

सफर के दौरान यह रेल रास्ते में आने वाले सभी 29 स्टेशनों पर रुकेगी, लेकिन ट्रेन के दरवाजे नहीं खोले जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें