फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल सिंह की उपस्थिति में होता हैं हंगामा: कोर्ट

Thu, 22 Aug 2013 01:58 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने मानहानि के मामले का सामना कर रहे आर्मी के पूर्व चीफ जनरल वीके सिंह को न्यूसेंस (क्लेशपूर्ण) की संज्ञा प्रदान की है।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि वीके सिंह की उपस्थिति में अदालत में हमेशा हंगामा ही रहता है। अदालत ने यह टिप्पणी जनरल सिंह को पेशी से छूट प्रदान करते हुए दी।

पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट जय थरेजा के समक्ष मामले की सुनवाई तय थी।

उनके अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि यूएस की इंडिया परेड में शामिल होने के लिए सिंह वहां गए हुए है और 25 अगस्त को वापस आएंगे। अत: पेशी से छूट प्रदान की जाए।
विज्ञापन


उनके खिलाफ याचिका दायर करने वाले आर्मी के रिटायर अधिकारी तजेन्द्र सिंह के अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अभियुक्त सिंह ने अदालत की सुनवाई का मजाक बना दिया है वे अदालत में पेश नहीं हो रहे। उन्होंने कहा हर सुनवाई पर वे किसी न किसी बहाने से पेशी से छूट मांग लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें