फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा की जमानत पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

Sat, 23 Mar 2013 12:14 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एयर होस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गोपाल गोयल कांडा की जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री कांडा को आत्महत्या मामले में उनकी कथित भूमिका के चलते गिरफ्तार किया गया था। सर्वोच्च अदालत ने उन्हें सेशन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने को कहा है।

जस्टिस चंद्रमौली के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली पीठ ने कांडा से कहा कि वह जमानत की मांग के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत सेशन कोर्ट जाएं।

पूर्व मंत्री ने दिल्ली हाईकोर्ट के गत वर्ष 19 नवंबर के जमानत देने से इंकार करने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज करते हुए कहा था कि पूर्व मंत्री की ओर से गवाहों को प्रभावित किए जाने और साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ करने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती। हाईकोर्ट ने अभियोजन के उस तर्क को भी दर्ज कर लिया था जिसमें कहा गया था कि सरेंडर करने से पहले कांडा की ओर से दस्तावेजी सुबूतों को नष्ट किया गया। इसके बाद उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें