पाकिस्तान में रह रही गीता के भारत आने के खबरों के बीच उसके पिता ने कहा कि ''गीता के गायब होने के बाद उसे बहुत खोजने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मिली। फिर हमने मान लिया की उसकी मौत हो गई है लेकिन फिर हमने उसे टीवी पर देखा।
उसके पिता ने कहा कि उन्हें गीता के आने से उन्हें बेहद खुशी हो रही है। गीता का परिवार बिहार में सहरसा जिले के कबिरा धाप का रहने वाला है।
जब गीता की खबर टीवी पर चलने लगी तब इन्हें पता चला कि जिस बेटी को इन्होंने मरा हुआ मान लिया था वो अभी भी जिंदा है। (फोटो में गीता का परिवार)