फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिज्म का नया फंडाः गे-लेस्बियन क्रूज, न्यूड बीच की सैर

Wed, 26 Jun 2013 10:43 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत से लेकर यूरोप तक, दुनिया के हर मुल्क में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए कुछ खास आकर्षण मौजूद हैं। लेकिन टूर-ट्रैवल कंपनियों ने होड़ में आगे निकलने के लिए अब नए-नए आइडिया पर काम करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


कहीं गे और लेस्बियन पर्यटकों को रिझाने के लिए नए-नए तरीके खोजे जा रहे हैं, तो कहीं ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट खींचने के लिए न्यूड बीच का पासा फेंका जा रहा है।

क्रूज कंपनी कैटरीना लाइन ने क्रोएशिया में दिलचस्पी रखने वाले पर्यटकों के लिए यूं तो कई क्रूज ऑफर पेश किए हैं, लेकिन इनमें से दो खास हैं। पहला गे क्रूज और दूसरा न्यूड बीच पैकेज।
विज्ञापन


कैटरीना लाइन इंडिया ऑफिस के अधिकारी ने बताया, 'गे क्रूज बेहद खास पैकेज है। यह सिर्फ गे पर्यटकों के लिए है। इसमें जहाज के कप्तान से लेकर स्टीवर्ड, कुक तक और बाकी सारा स्टाफ गे होगा।'

यह पैकेज चार अलग-अलग तरह का है, जिसके दाम 28 हजार से लेकर 77 हजार रुपए के बीच हैं। पैकेज 7 रात और 8 दिन का है और इसके जुलाई-अगस्त में दो अलग-अलग बैच हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने न्यूडिस्ट/एफकेके क्रूज पेश किया है, जिसमें क्रूज पर सवार होने वाले पर्यटकों को क्रोएशिया के ऐसे खूबसूरत द्वीपों की सैर कराई जाएगी, जहां न्यूड रहा जाता है।

अधिकारी ने बताया, 'यूं तो क्रोएशिया के ज्यादातर बीच न्यूड हैं, लेकिन इनमें भी हवार, बोल, जदार और कोरचुला द्वीप प्रमुख हैं।'

दोनों पैकेज पर अब तक कैसी प्रतिक्रिया मिली है, इसके जवाब में उन्होंने बताया कि गे पैकेज को लेकर फिलहाल कोई खास जोश नहीं दिख रहा, लेकिन न्यूड बीच पैकेज की कई इंक्वायरी आ चुकी है।

लेकिन ऐसा नहीं कि इस तरह के पैकेज केवल विदेशी डेस्टिनेशन के लिए मिल रहे हैं। देश में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो विदेशी पर्यटकों को गे और लेस्बियन के लिए खास तौर से तैयार पैकेज मुहैया करा रही हैं।

ऐसी ही एक कंपनी इंडोजैपइंक के रोबिन ने बताया कि उनकी कंपनी देश की पहली गे ट्रैवल कंपनी है। इसे चलाने वाले भी गे हैं और यह गे पर्यटकों को ध्यान में रखकर देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े टूर पैकेज मुहैया कराते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें