फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्द ने अपने प्रेमी का काट डाला गुप्तांग

Tue, 28 May 2013 11:36 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के नवघर में 38 साल के एक अधेड़ ने 30 साल के अपने मर्द प्रेमी का गुप्तांग काट डाला।
विज्ञापन


रामशरण हरिजन और राजकुमार गुरमी गे कपल थे और एक ही फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे।

पुलिस सूत्रों ने इस बारे में बताया कि रविवार की रात रामशरण ने गुरमी के साथ सेक्स करने की कोशिश की। लेकिन गुरमी ने उसे मना किया। उसके बाद रामशरण गुस्से में आया और किचन के चाकू से गुरमी का गुप्तांग काट डाला।

गुरमी दर्द के मारे चीखने लगा तो पड़ोसी दौड़े आए और उसको हॉस्पिटल ले गए। रामशरण को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि ये गे कपल पिछले कुछ महीनों से लगातार लड़ते रहते थे। दोनों कंपनी में काम करते हुए एक दूसरे के करीब आए थे और साथ रहने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें