जेके समूह के चेयरमैन डॉ. गौर हरि सिंघानिया (गौर बाबू) का बुधवार को सुबह लगभग 8.30 बजे हृदयगति रुक जाने से देहावसान हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी तब हुई जब डॉक्टर रुटीन चेकअप करने के लिए आए। निधन की जानकारी मिलते ही परिवार, शहर और उद्योग जगत में शोक की लहर दौड़ गई। उनके घर कैंट स्थित गंगा कुटी पर अंतिम दर्शन करने वालों का तांता लग गया। दिल्ली और मुंबई से भी परिवार के लोग आ गए।
शहर के उद्योगपति, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोग, एयरफोर्स अफसर सहित हजारों आम और खास लोगों ने उन्हें घर और घाट पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। भगवतदास घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुत्र यदुपति सिंहानिया ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इस अवसर पर गौर बाबू के भतीजे अभिषेक सिंघानिया, भतीजी मीनाक्षी खेतान, यूपीसीए के सचिव राजीव शुक्ला, केसीए चेयरमैन संजय कपूर, विधायक सलिल विश्नोई, डॉ. इंद्र मोहन रोहतगी आदि मौजूद रहे। सभी का कहना था कि कानपुर के औद्योगिक, सामाजिक, खेल आदि क्षेत्रों के बढ़ावे में हमेशा सहयोग करने वाले गौर बाबू के देहांत से केवल कानपुर ही नहीं बल्कि पूरे देश की क्षति हुई है।
इन कंपनियों, फर्मों और कॉरपोरेट बॉडी के विभिन्न पदों पर आसीन थे गौर बाबू
- जेके इंटरप्राइजेज लिमिटेड - चेयरमैन एवं निदेशक
- की कॉर्प लिमिटेड - चेयरमैन एवं निदेशक
- जेके कॉटन लिमिटेड - चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक
- जेके ट्रेडर्स लिमिटेड - चेयरमैन एवं निदेशक
- जेके सीमेंट लिमिटेड - चेयरमैन एवं निदेशक
- यदु इंटरनेशनल लिमिटेड - चेयरमैन एवं निदेशक
- जीएच सिक्योरिटीज (प्रा.) लिमिटेड - चेयरमैन एवं निदेशक
इन संस्थाओं एवं एसोसिएशन में विभिन्न पदों पर आसीन थे
- जेके आर्गनाईजेशन - प्रेसीडेंट
- उप्र क्रिकेट एसोसिएशन - प्रेसीडेंट
- नैमिशारण्य इंस्टीट्यूट फॉर पौराणिक एंड वैदिक स्टडीज एंड रिसर्च - मेम्बर, एक्जीक्यूटिव कमेटी
- लाजपत राय मेमोरियल ट्रस्ट - अध्यक्ष
- इम्पलॉयर्स एसोसिएशन आफ नार्दन इंडिया - अल्टरनेटिव मेम्बर, गर्वनिंग बॉडी
- रुड़की विश्वविद्यालय - सीनेट सदस्य
- जयपुरिया इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट, लखनऊ - मेम्बर, बीओजी
-- मर्चेंट चैम्बर आफ उत्तर प्रदेश - काउंसिल मेम्बर
- हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल इंस्टीट्यूट (एचबीटीआई) - मेम्बर आफ बोर्ड आफ गर्वनेंस