फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश मंडल का बीमा 450 करोड़ रुपए का

Wed, 27 Aug 2014 05:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिनों तक चलने वाला गणेश चतुर्थी का उत्सव 29 अगस्त से शुरू होने वाला है। मुंबई के सबसे चर्चित लालबागचा राजा गणेश मंडल का 450 करोड़ का बीमा कराया गया है। यह मुंबई के सभी मंडलों का अब तक का सबसे महंगा बीमा है।
विज्ञापन


भक्तों की जान व मूर्ति की सजावट पर सबसे अधिक राशि का बीमा कराया गया है। यह बीमा एक सरकारी बीमा कंपनी ने किया है। आज तक किसी भी बीमा कंपनी ने गणपति व अन्य किसी ऐसे उत्सव के लिए इतनी राशि का बीमा नहीं किया है।

मूर्ति को 22 करोड़ के गहनों से सजाया गया है। उत्सव के बाद में मूर्ति को लॉकर में रखा जाएगा। पिछले साल गणपति की पूजा के लिए 375 करोड़ का बीमा करवाया गया था। इसके तहत दुर्घटना ग्रस्त भक्तों, मूर्ति को सजाने के लिए इस्तेमाल गहनों, आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई शामिल है।
विज्ञापन


सभी मंडलों में चर्चित गणेश मंडल मुंबई के लालबागचा राजा इलाके में स्थित है। पिछले साल मंडल ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस बीमा कंपनी से 51 करोड़ का बीमा करवाया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें