फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रही दरिंदगी, राजधानी में चलती कार में गैंगरेप

Fri, 08 Feb 2013 08:00 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सख्त कानून की पहल के बावजूद राजधानी में दुष्कर्म के मामलों में कोई कमी नहीं आ रही है। बुधवार देर रात चलती कार में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्वरूप नगर इलाके में तैनात पीसीआर ने कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक कार को भगा कर बुराड़ी इलाके में ले गया। वायरलेस संदेश के बाद बुराड़ी थाने में तैनात पीसीआर कर्मियों ने चारों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से युवती को मुक्त कराया।
विज्ञापन


पकड़े गए चार लोगों में एक युवती का परिचित है, जबकि तीन अन्य उसके दोस्त हैं। पीड़िता ने सभी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। बुराड़ी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला संबंधित थाने को सौंप दिया है। पीड़िता मूलत: पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। दिल्ली में वह अपने जीजा के साथ रहती है। बुधवार रात वह स्वरूप नगर में अपने एक परिचित शकील से मिलने आई थी।

पुलिस के अनुसार, बुधवार रात करीब दो बजे गश्त के दौरान पुलिस ने काले शीशे वाली कार देखकर उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवारों ने पीसीआर कर्मियों की अनदेखी कर उसे बुराड़ी की तरफ भगाने लगे। पीसीआर कर्मियों ने कार का पीछा किया। साथ ही वायरलेस संदेश के जरिए इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


कंट्रोल रूम के जरिए बुराड़ी इलाके में तैनात पीसीआर को अलर्ट कर दिया गया। कार के सामने आते ही पीसीआर कर्मियों ने कार को रोककर उसमें सवार स्वरूप नगर निवासी शकील (23) व उसके तीन दोस्तों इरशाद (30), आबिद (21) और लाजपतराय सचदेवा (38) को दबोच लिया और उनके चंगुल से युवती को मुक्त करा लिया। बुराड़ी थाने में युवती ने चारों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।

पीड़ित के मुताबिक चारों ने शकील के घर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद कार में बिठाकर बुराड़ी की ओर ला रहे थे। इस दौरान भी उन लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी करते हैं छोटा-मोटा काम
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पकड़े गए सभी आरोपी छोटा-मोटा काम करते हैं। शकील टेलर के यहां काम करता है, जबकि अन्य लोगों में एक मजदूरी, एक कबाड़ी और एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां काम करता है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी
वायरलेस पर सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। बेरीकेड लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बेरीकेड को टक्कर मारकर भागने लगा। उसके बाद एक पीसीआर कार का पीछा करने लगी और आगे पीसीआर को इसकी जानकारी दी गई। वजीराबाद पुल के पास मौजूद पीसीआर वालों ने कार को रोकने के लिए वैन को बीच रोड पर लगा दिया। जिसकी वजह से वहां कुछ देर के लिए जाम लग गया। आरोपियों की कार उस जाम में फंस गई और पुलिस ने यहीं से इनको दबोच लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें