फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अखिलेश राज में छात्राओं से फिर हुआ गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीं कक्षा की छात्रा से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात से सनसनी फैल गई। चार आरोपियों में दो स्कूली छात्र बताए गए। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामला दो संप्रदायों के बीच होने से तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की पुत्री एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। सोमवार सुबह स्कूल से घर लौटते समय गांव के ही गैर संप्रदाय के चार युवकों ने भारत फ्लाईओवर के पास से उसे जबरन बाइक पर खींच लिया और उसे गांव के निकट एक नलकूप पर ले गए और चारों युवकों ने नलकूप पर बने कमरे में छात्रा से दुष्कर्म किया।

इस बीच नलकूप के निकट खेत पर काम कर रही एक महिला शोर सुनकर नलकूप पर पहुंची। उधर, जिस समय नजीबाबाद से किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की घटना हुई तो दो युवक भी पीछा करते हुए वहां पहुंच गए।
विज्ञापन

चार आरोपियों में दो स्कूली छात्र, एक गिरफ्तार

गांव की महिला और इन दो युवकों के नलकूप पर पहुंचने पर आरोपी चारों युवक किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एसपी दिनेश कुमार, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, सीओ संजय राय एवं प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

पीड़ित छात्रा के पिता ने गांव के प्रधान, पूर्व प्रधान आदि लोगों के साथ थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की धाराओं और पॉस्को एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी बिजनौर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण एवं बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छह साल की बालिका से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

वहीं दूसरी घटना में इलाहाबाद के कौड़िहार थानाक्षेत्र के नवाबगंज इलाके में सोमवार को घर में अकेली मौजूद छह साल की बालिका को बहाने से खेत में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोप है कि दो युवकों ने यह दरिंदगी की। लहूलुहान बालिका रोते हुए खेत से निकलकर घर की ओर बढ़ी तो लोगों को पता चला। गुस्साए लोगों ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया। पकड़े गए युवक को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

दलित परिवार की छह साल की ये बालिका कक्षा दो में पढ़ती है। सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मां के खेत की तरफ जाने के बाद वह घर में अकेली थी। तभी गांव के 20-21 साल के दो युवक नंदलाल पाल और पारसनाथ गौतम ने घर में घुसकर बालिका को झांसा देकर खेत में ले गए।

वहां नंदलाल ने बालिका के साथ मनमानी की जबकि पारसनाथ वहीं खड़ा रहा। बालिका लहूलुहान हो गई तो दोनों धमकी देते भाग गए। वह रोते हुए घर की ओर गई तो पड़ोसियों ने कारण पूछा। फिर उसकी मां भी आ गई। बालिका ने मां को नंदलाल और पारसनाथ की करतूत बताई तो सब सन्न रह गए। लोगों ने फौरन घेरकर पारसनाथ को दबोच लिया जबकि नंदलाल भाग निकला।

पारसनाथ की जमकर पिटाई की गई। खबर पाकर नवाबगंज थाने से उपनिरीक्षक रोहित कुमार सिपाहियों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से पारसनाथ को गिरफ्तार कर लिया। जख्मी बालिका को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से शहर में डफरिन महिला हॉस्पिटल ले जाया गया। उसकी मां की अर्जी पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। ये दोनों आरोपी फाफामऊ इलाके में मिठाई की दुकान पर काम करते हैं। दो-तीन दिन से वे घर आए हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें