फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी दिलाने का झांसा देकर चलती कार में गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना क्षेत्र की युवती से तीन लोगों ने चलती कार में गैंगरेप किया और अजराड़ा में फेंककर फरार हो गए। युवती को उठाकर मुंडाली पुलिस थाने लाई और वारदात की जानकारी ली। पुलिस ने दो नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


युवती ने बृहस्पतिवार को बदहवास हालत में एसओ मुंडाली वसीम खान को बताया कि वह बिजनौर जनपद के कस्बा नगीना थाना मीर की सराय की रहने वाली है। एक वर्ष पहले वह अलनफीस मीट फैक्ट्री मसूरी गाजियाबाद में नौकरी करती थी। मसूरी में ही अपनी खाला के पास रहती थी। साथ में उसकी मां भी रहती थी।

मीट फैक्ट्री में वसीम पुत्र तालिब निवासी सरूरपुर थाना गढ़ मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ भी नौकरी करता था। बीमार होने पर युवती ने नौकरी छोड़ दी और नगीना आकर रहने लगी। एक सप्ताह पहले उसके पास वसीम का फोन आया। वसीम ने कहा कि वह गाजियाबाद आ जाए, फैक्ट्री में फिर से उसकी नौकरी लगवा देगा।
विज्ञापन


वह बुधवार को मसूरी गाजियाबाद आ गई। इसके बाद वसीम ने उसे इधर-उधर घुमाया। सिनेमा देखने को कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया। कुछ देर बाद वसीम ने अपने दो साथियों को बुला लिया। तीनों उसे काले रंग की कार में फैक्ट्री ले जाने की बात कहकर चल दिए।
विज्ञापन

मीट फैक्ट्री में काम दिलाने का दिया झांसा

वसीम एक को इस्माईल और दूसरे को चाचा कहकर संबोधित कर रहा था। उसमें से एक की आंख खराब थी। कार में ही उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसे पीकर वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि तीनों ने चलती कार में उससे बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया और अजराड़ा के पास फेंक गए।

जाते-जाते किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.30 बजे उसे पूरी तरह होश आया। राहगीरों से मिन्नतें कर 100 नंबर पर फोन करवाया। जिसके बाद पुलिस आई और उसे थाने ले आई। थाने पर उसने अपनी मां को भी फोन करके बुला लिया।

पुलिस ने युवती की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया और उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ किठौर रितेश कुमार सिंह ने भी युवती से वारदात की जानकारी ली। सीओ का कहना था कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें