फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति हाथ जोड़ रोता रहा, पत्नी से करते रहे गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो सवार चार लुटेरों ने मंगलवार की रात करनाल हाईवे पर बाइक सवार दंपति को नकदी लूटने के बाद बाग में ले जाकर बंधक बना लिया और पति को पेड़ से बांधकर उसी के सामने चार माह के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


एक ट्रक चालक के सड़क पर बाइक पड़ी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित दंपति को कोतवाली लाई। बुधवार को एसएसपी नितिन तिवारी ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

शामली के थाना झिंझाना अंतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक पत्नी और चार माह के बेटे के साथ छह अप्रैल को सहारनपुर के खाताखेड़ी में रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार शाम वह पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से झिंझाना लौट रहा था।
विज्ञापन


रात करीब साढ़े आठ बजे करनाल हाईवे पर दूधला गांव के समीप एक बोलेरो ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। गाड़ी से उतरे चार बदमाशों ने तमंचों के बल पर पति-पत्नी को आतंकित कर 700 रुपये लूट लिए और दोनों को बंधक बनाकर सड़क किनारे एक बाग में ले गए।

करनाल हाईवे पर हुई सनसनीखेज वारदात

वहां पति के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे पेड़ से बांध दिया और फिर उनके चार माह के बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर पति के सामने ही पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

रात करीब 12 बजे वहां से गुजर रहे एक ट्रक चालक ने सड़क पर बाइक पड़ी देखकर 100 नंबर पर कंट्रोल रूम को सड़क हादसे की आशंका जताते हुए सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बाग से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी।

पुलिस ने पेड़ से बंधे पति और जमीन पर अचेत पड़ी पत्नी को बंधनमुक्त किया और कोतवाली ले गई। पुलिस ने पति की तहरीर पर चारों लुटेरों के खिलाफ लूट और बलात्कार का मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

लुटेरों की गिरफ्तारी को विशेष टीम गठित

एसएसपी नितिन तिवारी बुधवार को क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। उन्होंने सीओ वी के त्यागी और कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र यादव को शीघ्र लुटेरों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है।

दुधमुंहे बच्चे को बनाया हथियार
लुटेरों ने दंपति से नगदी लूटने के बाद उनके चार माह के मासूम के ऊपर तमंचा तानकर महिला को हवस का शिकार बनाया। चार माह का बच्चा भी अपने मां-बाप के साथ कई घंटे तक बाग में ही पड़ा रहा, लेकिन जाते समय भी लुटेरों को उन पर तरस नहीं आया और उन्हें बंधक बने ही छोड़ गए।

लुटेरों से रहम की भीख मांगते रहे
बदमाश लूट के बाद उन्हें खींचकर बाग में ले जाने लगे तो गोद में चार माह के बच्चे को लिए उसकी पत्नी रोते-बिलखते हुए रहम की भीख मांगने लगी, लेकिन उन्हें थोड़ा भी तरस नहीं आया और उसके बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर उसे चुप रहने की धमकी देकर मानवता को कलंकित करने वाली वारदात कर फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें