फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां कितने में बिकेगी महात्मा गांधी के खून की बूंद?

Tue, 21 May 2013 12:55 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आज लंदन में महात्मा गांधी के खून की बूंद लगे दो स्लाइड्स की नीलामी की जाएगी।
विज्ञापन


ऐसा अनुमान है कि कि यह 15,200 से 22,800 डॉलर (लगभग 8 लाख से 12 लाख) में बिकेगी।

इन स्लाइड्स पर उनके खून के नमूनों को 1924 में मुंबई के पास लिया गया था जब वह एक ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे थे।

इस नीलामी से जुड़े हिस्टोरिकल डॉक्यूमेंट्स एक्सपर्ट रिचर्ड वेस्टवुड ब्रूक्स ने इस बारे में कहा कि खून के ये स्लाइड्स कलात्मक वस्तु की तरह है जिसे भारत में रह रहे गांधी के प्रशंसक जरूर खरीदना चाहेंगे।
विज्ञापन


गांधी के खून की स्लाइड्स सहित उनकी अन्य चीजें जैसे सैंडल्स और शॉल भी नीलामी करने वाली कंपनी मुलॉक्स के पास हैं। मुलॉक्स का कहना है कि गांधी की इन चीजों की बाजार में मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें