बांबे हाई कोर्ट ने कहा है कि विवाह के बाद वजन बढ़ना तलाक का आधार नहीं हो सकता। जस्टिस एमएस सोनाक और एएस ओका की बेंच ने इस तर्क के साथ पत्नी का वजन बढ़ने के कारण तलाक की मांग कर रहे एक पति की याचिका खारिज कर दी।
याचिका में कहा गया था कि पत्नी ने शादी से पहले ब्रेस्ट सर्जरी कराने की बात छिपाई, जिसकी वजह से बाद में उसका वजन बहुत बढ़ गया। पति का कहना है कि पत्नी के बढ़े हुए वजन से वह वैवाहिक जीवन का आनंद नहीं ले सकता।