फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाजपा आई तो कहां जाएगा आयकर विभाग'

Thu, 24 Jan 2013 08:00 PM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष पद से ‘मुक्त’ होने के बाद नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को आयकर अधिकारियों को खुलेआम धमकाते नजर आए।
विज्ञापन


उनके पूर्ति ग्रुप में संदिग्ध निवेश की जांच कर रहे अधिकारियों को लेकर गडकरी ने कहा कि जब भाजपा की सरकार केंद्र की सत्ता में होगी तो इन अधिकारियों को बचाने के लिए न तो चिदंबरम आएंगे और न सोनिया गांधी। गडकरी कहते रहे हैं कि उनके खिलाफ आयकर विभाग की जांच ‘यूपीए सरकार का षड्यंत्र’ है।

लगातार दूसरी बार भाजपा अध्यक्ष बनने का सपना टूटने के बाद घर पहुंचे गडकरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भाजपा अध्यक्ष था तो कई मर्यादाओं का पालन करना होता था लेकिन अब मैं आजाद हूं।’
विज्ञापन


उन्होंने खुल कर कहा कि मेरे खिलाफ जांच कर रही आईटी विभाग की टीम में करीब आधे अधिकारी मुझसे और मेरी पार्टी से सद्भावना रखते हैं। वे मुझे अंदर की खबर देते रहते हैं। मेरे खिलाफ जो अधिकारी साजिश रच रहे हैं मैं उनके नाम जानता हूं। कांग्रेस की नाव डूब रही है। जब हमारी पार्टी सत्ता में आएगी तब मेरे खिलाफ लगे अधिकारियों को बचाने न चिदंबरम आएंगे और न सोनिया गांधी।’
विज्ञापन


गडकरी ने कांग्रेस पर यह कह कर हमला किया कि उस पार्टी में ‘एक मालकिन बाकी सब नौकर हैं।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और बसपा प्रमुख मायावाती के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करके उन्हें ‘ब्लैकमेल’ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें