राज्य की ताजा हिंसक घटनाओं पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर निशाना साधते हुए नेता विपक्ष व सीपीआईएम नेता सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि राज्य सरकार इन घटनाओं को रोकने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अलीपुर में होने वाली रैली में जा रहे उनकी पार्टी के समर्थकों पर तृणमूल नेता अराबुल इस्लाम की अगुवाई में अराजक तत्वों ने हमला किया। आगे भी राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आम लोगों को तृणमूल कार्यकर्ताओँ के इस तरह के हमलों को झेलना पड़ेगा। राज्य के लोग सब कुछ देख रहे हैं। वे तृणमूल को इसका सही जवाब देंगे।