हिट एंड रन केस में फंसे अभिनेता सलमान खान के बारे में एक नया खुलासा हुआ है।
सरकारी वकील प्रदीप घरात ने सोमवार को सत्र न्यायालय में जिरह के दौरान कोर्ट को बताया कि कार दुर्घटना के दौरान सलमान खान ने रम पी रखी थी।
इसके साथ ही वकील ने यह भी कहा कि ड्राइवर अशोक झूठ बोल रहा है कि सलमान गाड़ी नहीं चला रहे थे। वकील ने कहा कि यदि यह सही है तो 12 साल से सलमान चुप क्यों रहे।
वकील ने कोर्ट को बताया कि उस रात सलमान के भाई सुहेल खान, गायक कमाल खान और फैशन डिजाइनर विक्रम फडनीस ने रेन बार में रम, काकटेल, चिकेन और प्रांस (झींगा) का आर्डर दिया था।