फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस में फिर फायरिंग, महिला पुलिसकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस की राजधानी पेरिस में गुरुवार को एक बार फिर फायरिंग हुई है। फायरिंग में एक पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस का कहना है कि अब तक ये तय नहीं हो पाया है कि ताजा फायरिंग का बुधवार को फ्रेंच पत्रिका शार्ली एब्डो पर हुए आतंकी हमले से कोई संबंध है या नहीं।

हमलावर ने ऑटामेटिक रायफल से फायरिंग की है। मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह भी सूचना है कि हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मैट्रो ट्रेन से बैठकर फरार हो गया।
विज्ञापन


वहीं, फ्रांस के शहर लियोन में एक मस्जिद के बाहर बम धमाका होने की खबर है। धमाके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शार्ली एब्डो हमले के एक हमलावर ने आत्मसमर्पण कर दिया है। फ्रांस की पुलिस दो अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हमलावरों की तस्वीर जारी

पुलिस ने दोनों हमलावरों की तस्वीर भी जारी की है। मामले में अब तक सात अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उल्लेखनीय है क‌ि पेरिस में बुधवार को तीन नकाबपोश बंदूकधारियों ने फ्रांसीसी पत्रिका शार्ली एब्डो के दफ्तर पर हमला कर दस पत्रकारों समेत 12 लोगों को मार डाला था। मरने वालों में अखबार के प्रमुख संपादक स्टीफन कार्बोनियर समेत चार कार्टूनिस्ट शामिल हैं। हमलावर, अखबार में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून छापने से खफा थे।

व्यंग्य अखबार शार्ली एब्डो पैगंबर मोहम्मद के कार्टून कई बार छाप चुका है और इसके लिए इसके दफ्तर पर पहले भी बम से हमला किया जा चुका है। हमलावर क्लाशनिकोव राइफलों और रॉकेट लांचर से लैस थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें