लड़की देखी, रिश्ता तय किया और शादी कर ली। लेकिन शादी के तुरंत बाद पूरे परिवार के होश उड़ गए क्योंकि दुल्हन टॉयलेट करने के बहाने घर से बाहर निकली और नदारद हो गई। पूरा परिवार खोजता रह रह गया लेकिन नई नवेली दुल्हन की कोई खोज खबर नहीं मिली।
घटना घटी राजस्थान के दादिया गांव में। जहां शादी के बाद दुल्हन के भाग जाने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और जब पूरी बात सामने आई तो पूरा परिवार ठगा का ठगा रह गया।
पुलिस छानबीन के बाद दूल्हे और परिवार को पता चला कि युवती तो इसी तरह और भी 40 शादियां कर चुकी है। पुलिस में शिकायत के बाद महिला और उसके गिरोह के चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया जबकि एक व्यक्ति अब भी फरार है।