फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांग्लादेश: यात्रियों से भरी नौका डूबी, 48 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में 200 यात्रियों को लेकर जा रही एक नौका मालवाहक जहाज से टकराने के बाद डूब गई।
विज्ञापन


हादसे में कम से कम 48 लोगों की मौत हो गई, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। यह हादसा राजधानी ढाका से 40  किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में पद्मा नदी में हुआ।

पुलिस ने जहाज चालक और उसके सहायक के साथ ही नौका के दो चालकों को भी पकड़ लिया है, साथ ही जहाज को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 लोगों को बचाया गया

पुलिस के मुताबिक रविवार को नौका दौलतदिया से पटुरिया जा रही थी। इस दौरान राजबारी के पास एक मालवाहक जहाज ने इसे टक्कर मार दी। शिबालोय पुलिस थाने के प्रभारी रकीबुज्जमान ने ‘द डेली ट्रिब्यून’ अखबार को बताया कि हादसे में अब तक कम से कम 48 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। हालांकि नौका में कितने लोग सवार थे, इसको लेकर मीडिया रिपोर्टें साफ नहीं हैं। कुछ रिपोर्टें नौका में सवार लोगों का आंकड़ा 100, कुछ 150 तो कुछ इसे 200 तक बता रहे हैं।

मारे जाने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन बताया जा रहा है कि मरने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। अखबार ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक मरने वालों में एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। राहत अभियान शुरू कर लिया गया है।

अभी तक करीब 60 लोगों को बचा लिया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इससे पहले 13 फरवरी को इसी तरह के एक नौका हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी। पेरा नदी में डूबे इस नौका में भी करीब 200 लोग सवार थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें