कोहरे से बिगड़ रहे ट्रेनों के संचालन को पटरी पर लाने के लिए रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक कम करने में लगा हुआ है। इसी के चलते बुधवार को रेलवे ने चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। ये सभी ट्रेनें 24 दिसंबर से 23 जनवरी 2015 तक रद्द रहेंगी। ताकि नियमित और एक्सप्रेस ट्रेनों के रास्ता दिया जा सके।
कोहरे के कारण ट्रेनें रेंग रेंग कर चल रही हैं। बारह-बारह घंटे की देरी से ट्रेनें पहुंच रही हैं। जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसे में नियमित और एक्सप्रेस ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए रेलवे कोशिश में लगा हुआ है। ट्रैक पर ट्रैफिक कम करने के लिए पहले ही दस ट्रेनें रद्द की जा चुकी हैं। इसी क्रम में आज भी चार जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 24 दिसंबर से 23 जनवरी 2015 तक रद्द रहेंगी। वहीं पूर्व घोषित मंडल से गुजरने वाली दस ट्रेनें 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी।
रद्द होने वाली ट्रेनें
मुरादाबाद चंदौसी (54313-14)
हापुड़ गाजियाबाद (54301-02)
हरिद्वार ऋषिकेश (54481-82)
बालामऊ लखनऊ (54331-32)
निर्धारित समय से चलेंगी सभी गाड़ियां
ट्रेनों के सही समय से नहीं पहुंच पाने के कारण कुछ ट्रेनों को रीशेड्यूल किया गया था। अब उन्हें पहले से निर्धारित समय पर ही संचालित किया जाएगा। कोहरे के कारण निर्धारित समय में देरी हो सकती है। लेकिन उन्हें बदले समय के बजाय पूर्व निर्धारित समय से ही चलाया जाएगा।