फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आईएनएस गंगा युद्धपोत में धमाका

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय नौसेना की शान युद्धपोत आईएनएस गंगा के बॉयलर टैंक में शुक्रवार को धमाका हो गया। मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में हुए इस धमाके से अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में दो नौसेना कर्मी और दो सिविलियन जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सुरक्षा जवान घायलों को नौसेना के अश्विनी अस्पताल ले गए और उपचार के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। आईएनएस गंगा युद्धपोत को 30 दिसंबर 1985 को मुंबई शिपयार्ड में ही तैयार कर नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया था।
Trending Videos
विज्ञापन

दो जवान सह‌ित 4 घायल

आईएनएस गंगा के बॉयलर टैंक के पास मरम्मत का काम चल रहा था जहां शुक्रवार को सुबह करीब 11.15 बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ। इस घटना से युद्धपोत को कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं दी गई।

अचानक हुई इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके पहले 14 अगस्त 2013 को सिंधुरक्षक पनडुब्बी डूब गई थी, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 26 फरवरी 2014 को सिंधुरत्न में भी आग लगी जिसमें दो लोगों की जान चली गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें